फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Gram Panchayat Member shot dead in Jalandhar

पंजाब: कपूरथला जेल में रची साजिश, जालंधर में पूर्व पंच की सरेआम गोली मारकर की हत्या

Mon, 21 Sep 2020 09:59 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 21 Sep 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Former Gram Panchayat Member shot dead in Jalandhar
मृतक का फाइल फोटो।

छावनी से सटे जमशेर खास गांव में सोमवार सुबह करीब छह बजे पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य मान सिंह (65) की कार सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त घटी जब मान सिंह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि हत्या की साजिश कपूरथला जेल से रची गई। पुलिस ने मृतक मान सिंह के बेटे हरजीत सिंह के बयान पर थाना सदर में हत्या व आर्म्स एक्ट का केस दर्जकर लिया है।   

विज्ञापन


पुलिस को हरजीत सिंह ने बताया कि रोज की तरह सुबह उसके पिता मान सिंह गांव के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए थे। करीब छह बजे गुरुद्वारा साहिब के सामने मारुति कार मे आए जमशेर खास निवासी बहादुर सिंह व सतविंदर सिंह ने उसके पिता को पकड़ लिया और जसकरन जस्सा ने पिस्तौल से उन पर चार-पांच गोली दाग दीं। इसके बाद वे कार में बैठकर जालंधर की तरफ फरार हो गए। 
विज्ञापन



एसीपी धर्मपाल ने बताया कि हत्या जमशेर खास के रहने वाले इंदरप्रीत सिंह के साथ चल रहे मुकदमे की वजह से हुई है। इंदरप्रीत इस वक्त कपूरथला जेल में सजा काट रहा है और वह इस हत्याकांड की साजिश में शरीक है। हमलावरों व इंदरप्रीत सिंह ने दो बार हरजीत सिंह पर कातिलाना हमला किया था और उसमें अदालत ने सजा कर दी थी। मान सिंह इन केसों की पैरवी हाईकोर्ट तक कर रहा था। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने थाना सदर, सीआईए वन, सीआईए टू की टीमें गठित कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed