फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Former bishop Franco Mulakkal freed, supporters rejoice

पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल आरोप मुक्त, समर्थकों ने मनाई खुशी

Sat, 15 Jan 2022 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Former bishop Franco Mulakkal freed, supporters rejoice
केरल के नन रेप केस में कोट्टायम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल को बरी कर दिया है। अदालत के फैसले के बाद ईसाई समर्थकों ने खुशी की लहर दौड़ उठी।
विज्ञापन

जालंधर के बीएमसी चौक के पास स्थित बिशप हाउस में उनके समर्थकों ने ढोल की थाप पर खुशी मनाई। चर्च के गेट के बाहर आतिशबाजी का दौर भी चला। केरल के कोट्टायम में एडीजे जी. गोपाकुमार ने फैसला सुनाया। इस दौरान कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। फ्रैंको मुलक्कल पर जब केरल की नन के दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था तो केरल पुलिस की टीम जालंधर पहुंची थी। दो दिन तक बीएमसी चौक के पास स्थित चर्च में उनसे पूछताछ हुई थी। नन ने उन पर 13 बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, लेकिन कोट्टायम कोर्ट ने फ्रैंको मुलक्कल को आरोप मुफ्त कर दिया।
विज्ञापन

ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट जालंधर के डायरेक्टर फादर पीटर ने कहा कि फ्रैंको मुलक्कल को बरी किए जाने का फैसला सच्चाई की जीत है। फ्रैंको मुलक्कल ने हमेशा मानवता की सेवा की बात की थी। उन्हें साजिश के तहत फंसाए जाने की कोशिश की गई थी। अब अदालत के फैसले ने दूध का दूध तथा पानी का पानी कर दिया है। इस मौके पर मालिक मसीह खलील, डेनियल, मार्कस तुलब, लाल चंद, लाहितार मसीह नकोदर, जगतार गिल, राजकुमार चिदा, अनमोल गिल, दसूआ, जन मसीह जोनी, डॉ. कमल मसीह, विपन, सूरज मसीह, रवि मसीह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed