{"_id":"6348e6f3f2487823d0341742","slug":"foreigner-pulled-rickshaw-in-jalandhar-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: जालंधर के बाजार में विदेशी ने खींचा रिक्शा, पीछे चालक के साथ बैठी पत्नी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Viral Video: जालंधर के बाजार में विदेशी ने खींचा रिक्शा, पीछे चालक के साथ बैठी पत्नी, वीडियो वायरल
Fri, 14 Oct 2022 10:05 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:05 AM IST
सार
मामला जालंधर के नाज सिनेमा के पास का है। आसपास के लोगों को पहले तो लगा कि किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है लेकिन जब हकीकत पता चली तो लोगों ने अपने मोबाइल फोन के कैमरों में इस पूरे वाकया को कैद कर लिया।
विज्ञापन
जालंधर में रिक्शा चलाता विदेशी युवक।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जालंधर के एक बाजार में एक विदेशी व्यक्ति ने रिक्शा चालक को बैठाकर खुद रिक्शा खींचा। मामला नाज सिनेमा के निकट का है। गोरे दंपती ने हाथ देकर रिक्शा रोका। दंपती रिक्शे में बैठ गए और चालक रिक्शा खींचने लगा। लेकिन रिक्शा चालक की दशा देखकर गोरे का दिल पसीज गया। उन्होंने चालक को उतारकर खुद रिक्शे का हैंडल संभाल लिया।
विदेशी ने जिद करके चालक रत्न लाल को सीट पर अपनी पत्नी के साथ बैठाया। गोरे की जिद के आगे रिक्शा चालक कुछ बोल ना सका और उसकी पत्नी के साथ सीट पर बैठ गया। इसके बाद गोरे ने रिक्शा चालक को शहर में पीछे बिठा कर और खुद रिक्शा चलाकर सैर करवाई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों को पहले तो लगा कि किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है लेकिन जब हकीकत पता चली तो लोगों ने अपने मोबाइल फोन के कैमरों में इस पूरे वाकया को कैद कर लिया। इसके बाद इस मामले के वीडियो वायरल हो गए। रिक्शा चालक रतन लाल ने कहा कि उसको यह वाकया एक सपना सा लगा।