{"_id":"6a92c72929f045171800fad1","slug":"food-safety-department-destroyed-376-kg-of-sweets-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-105496-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: फूड सेफ्टी विभाग ने 376 किलो मिठाई नष्ट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: फूड सेफ्टी विभाग ने 376 किलो मिठाई नष्ट की
Sat, 29 Aug 2026 05:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने 376 किलो संदिग्ध और घटिया मिठाई से लदा एक कैंटर पकड़ा। टीम ने मौके पर ही यह मिठाई नष्ट कर दी।
इंस्पेक्टर अभिनव कुमार को तरनतारन क्षेत्र से घटिया मिठाई आने की सूचना मिली थी। टीम ने बाहर से लाई जा रही मिठाई को रोककर जांच की। मिठाई जंग लगे टीनों में रखी मिली। उसमें से दुर्गंध आ रही थी और कीड़े-मकौड़े भी पाए गए। लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इसे नष्ट किया गया। नष्ट की गई मिठाई में गुलाब जामुन-रसगुल्ले, चमचम, वाइट बर्फी, बेसन लड्डू और बेसन बर्फी जैसे कई प्रकार शामिल थे। फूड सेफ्टी अधिकारी अभिनव कुमार ने लोगों से त्योहारों पर सावधानी से मिठाई खरीदने की अपील की। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को भी नियमों का पालन करने और लाइसेंस लेने की हिदायत दी।
-- -- -- -
फोटो कैप्शन -फिरोजपुर का फूड सेफ्टी विभाग मिठाई नष्ट करता हुआ।