{"_id":"686d2ee876de1ad8b20d1d56","slug":"flood-in-ferozepur-due-to-rising-water-level-of-sutlej-alert-of-storm-and-heavy-rain-in-punjab-today-firozpur-news-c-284-1-ptl1001-8699-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: मौसम...\nसतलुज का जलस्तर बढ़ने से फिरोजपुर में बाढ़, पंजाब में आज आंधी व भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: मौसम... सतलुज का जलस्तर बढ़ने से फिरोजपुर में बाढ़, पंजाब में आज आंधी व भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
पटियाला/फिरोजपुर। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण सतलुज का जलस्तर बढ़ने से फिरोजपुर के टापू कालू वाला क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गया है। यहां लोग काफी भयभीत हैं। मंगलवार को एसडीएम गुरमीत सिंह ने सीमावर्ती गांवों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सतलुज का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कालू वाला टापू में राहत कार्य जारी है।
वहीं, पंजाब में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश से मंगलवार को तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे गिर गया। तापमान में 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे अधिक 39.2 डिग्री का पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार व वीरवार के लिए पंजाब में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में कई जगह आंधी साथ व भारी बारिश की संभावना है।
मंगलवार को फतेहगढ़ साहिब में मंगलवार को 22.0 एमएम, पटियाला में 0.6 एमएम, रोपड़ में 0.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई। अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री, लुधियाना का 34.0 डिग्री, पटियाला का 33.5 डिग्री पठानकोट का 34.0 डिग्री, बठिंडा का 37.0 डिग्री, फाजिल्का का 36.6 डिग्री, फिरोजपुर का 33.9 डिग्री और जालंधर का 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का 28.2 डिग्री, पटियाला का 27.7 डिग्री, पठानकोट का 26.7 डिग्री, फरीदकोट का 26.4 डिग्री और जालंधर का 27.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गांव कालू वाला के लोगों का कहना है कि यहां पर एक प्राइमरी स्कूल है और सतलुज का जलस्तर बढ़ने के कारण कोई शिक्षक नहीं आ रहा। उन्हें एक बड़ी नाव चाहिए ताकि वह ऐसी स्थिति में दरिया को पार कर अपने गांव कालू वाला टापू और शहर आ जा सकें। एसडीएम ने कहा कि तहसीलदार को नाव का प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं। हलांकि अभी खतरे वाली कोई बात नहीं है। जब खतरे की स्थिति पैदा होगी तो सबसे पहले टापू कालू वाला के लोगों को निकाल के सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने गांव टेंडी वाला, निहाले वाला, किलचे वाला व हुसैनीवाला का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सतलुज पर बने धुस्सी बांध का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पानी के साथ जलकुंभी ज्यादा आ रही है और टापू पर रहने वाले लोगों को नाव के जरिये आने-जाने में काफी दिक्कत पेश हो रही है। लोगों ने जलकुंभी हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
-- -- -- --
फोटो कैप्शन: फिरोजपुर के सीमावर्ती गांवों का निरीक्षण करते जिला प्रशासन के अधिकारी।