फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Flight started Jalandhar Gorakhpur Wasim Raja

जालंधर से गोरखपुर के लिए शुरू की जाए उड़ानः वसीम राजा

Fri, 15 Jan 2021 09:29 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Flight started Jalandhar Gorakhpur Wasim Raja
जालंधर। पंजाब भाजपा के प्रवक्ता एवं मुस्लिम कल्याण एवं विकास बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष वसीम राजा ने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जालंधर से गोरखपुर के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग उठाई है। वसीराजा ने मंत्री पुरी से मुलाकात में कहा कि उत्तर प्रदेश का जिला गोरखपुर प्रसिद्ध धार्मिक केंद्र है, जो अतीत से बौद्ध, हिंदू, मुस्लिम, जैन और सिख संतों की साधनास्थली रहा है। जालंधर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पूर्वांचल के लाखों लोग रहते हैं। उन लोगों को भी हवाई सुविधा मिलनी चाहिए, जिससे वे अपने गांवों तक जल्द पहुंच सकते हैं। उन्होंने हरदीप सिंह पूरी से मुलाकात करके जालंधर से गोरखपुर तक हवाई यात्रा शुरू करने की मांग उठाई है। वसीम राजा ने बताया कि उनके सुझाव पर केंद्रीय मंत्री ने संज्ञान लेते हुए यह आश्वासन दिया है कि जालंधर से गोरखपुर या कुशीनगर के लिए जल्द हवाई यात्रा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed