फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Five Punjabis arrested for extortion in Canada

कनाडा में भी रंगदारी का खेल: पांच पंजाबी युवक गिरफ्तार, चोरी की छह गाड़ियां, 20 पिस्टल और 10 हजार डॉलर बरामद

Fri, 13 Dec 2024 03:22 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 13 Dec 2024 03:22 PM IST
सार

कनाडा के ब्रैम्पटन और मिसिसागा में दक्षिण एशियाई व्यवसायों को निशाना बनाकर रंगदारी वसूलने वाले पांच पंजाब मूल के युवाओं को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Five Punjabis arrested for extortion in Canada
कनाडा में पांच पंजाबी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में कारोबारियों, उद्योगपतियों, एनआरआई समेत धनवान लोगों से रंगदारी मांगने व वसूलने की घटनाएं आम हो चुकी हैं। गैंगस्टर या गैंगस्टरों के नाम पर ऐसे लोगों को कॉल कर धमकी दी जाती है। कई बार तो बदमाश रंगदारी मांगने के लिए ऐसे लोगों के घरों पर फायरिंग तक करवाते हैं। वहीं अब विदेश में भी पंजाबी मूल के पांच युवक रंगदारी वसूलने के आरोपी में गिरफ्तार किए हैं।  

विज्ञापन


कनाडा के ब्रैम्पटन और मिसिसागा में दक्षिण एशियाई व्यवसायों को निशाना बनाकर रंगदारी वसूलने वाले पांच पंजाब मूल के युवाओं को गिरफ्तार किया है। कनाडा पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह एक परेशान करने वाली प्रवृत्ति थी, जहां व्यवसाय के मालिक हिंसा की धमकी के तहत बड़ी रकम के लिए जबरन वसूली के प्रयासों का शिकार बन गए। पील पुलिस ने जबरन वसूली जांच कार्य बल (ईआईटीएफ) का गठन किया, जिसमें पुलिस सेवा के विशेषज्ञ सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन


टास्क फोर्स ने 60 से ज्यादा घटनाओं की जांच की है, जबकि 154 शिकायतें सामने आई, जिसमें कारोबारियों को धमकी देकर वसूली की कोशिश की गई। आरोपी अक्सर व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपर्क कर वसूली करते थे। पांच संदिग्धों में से तीन ब्रैम्पटन के हैं, जबकि अन्य दो क्रमशः हैमिल्टन और ब्रिटिश कोलंबिया के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पहचान 25 वर्षीय हरमनजीत सिंह, 44 वर्षीय तेजिंदर ततला, 21 वर्षीय रुखसार अचकजई, 24 वर्षीय दिनेश कुमार और 27 वर्षीय बंधुमान सेखों के रूप में हुई है। उन पर कुल 16 आरोप हैं। पुलिस ने अपील की कि जिस किसी से भी हिंसा की धमकी के तहत पैसे की मांग की जाती है, उससे आग्रह किया जाता है कि वह किसी भी प्रकार का भुगतान न करें और तुरंत पुलिस को फोन करें। जांच में 20 पिस्तौल, 11 किलोग्राम मेथ, 10 हजार डॉलर से अधिक की आपराधिक आय और छह चोरी की गाड़ियां भी जब्त की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed