फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Five people of Jammu and Kashmir arrested with heroin in Pathankot

पठानकोट में जम्मू-कश्मीर के पांच लोग हेरोइन समेत गिरफ्तार

Thu, 04 Mar 2021 10:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Five people of Jammu and Kashmir arrested with heroin in Pathankot
पठानकोट। जिला पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में 4 अलग-अलग मामलों में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में मामून कैंट पुलिस ने अमृतसर से नशे की खेप पहुंचाने आए दो युवकों को काबू किया। दोनों की पहचान न्यू पवन नगर बटाला रोड अमृतसर निवासी शम्मी और भारत नगर, न्यू बटाला रोड अमृतसर निवासी राहुल के तौर में हुई है।
विज्ञापन

थाना मामून प्रभारी नवदीप शर्मा ने बताया कि बेदी बजरी कंपनी में नाका लगाकर बाइक सवार दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली तो 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एसएचओ ने बताया कि उक्त युवक पहले भी पठानकोट व आसपास के क्षेत्र में नशे की सप्लाई करते थे। वहीं, थाना सदर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा निवासी बुलेट सवार दिलबाग सिंह को पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित नरोट मेहरा पुली से गिरफ्तार किया। उक्त आरोपी भी लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त बताया जा रहा है। इसके अलावा, थाना तारागढ़ पुलिस ने अमृतसर के गांव वल्ला निवासी मनिंदर सिंह को तारागढ़-तंगोशाह रोड पर 10 हेरोइन समेत काबू किया। थाना सदर पुलिस ने गांव बलसुआ निवासी बाइक सवार सतबीर सिंह को अड्डा सरना पर चेकिंग के दौरान 5 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed