{"_id":"65788a208ef9e15b450162c6","slug":"five-mobile-phones-found-in-lock-up-kapurthala-news-c-80-1-spkl1018-551-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: हवालातियों से मिले पांच मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: हवालातियों से मिले पांच मोबाइल फोन
Tue, 12 Dec 2023 09:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Tue, 12 Dec 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
थाना कोतवाली में एक अज्ञात समेत पांच हवालाती नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। माडर्न जेल में प्रतिबंधित सामान का हवालातियों और कैदियों की ओर से लगातार किए जा रहे इस्तेमाल पर नकेल कसने के मकसद से जेल की बैरकों में सर्च ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हवालातियों से 5 मोबाइल, 5 बैटरी और 5 सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
इसके बाद सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट अब्दुल हामिद और सतपाल सिंह की शिकायत पर थाना कोतवाली ने एक अज्ञात सहित 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट अब्दुल हामिद और सतपाल सिंह ने अपनी शिकायत में थाना कोतवाली पुलिस को बताया कि जेल सुरक्षा गार्ड और सीआरपीएफ जवानों की ओर से जेल की बैरकों में प्रतिबंधित सामान के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान हवालातियों से 4 सैमसंग, एक ओपो मोबाइल, 5 बैटरी और 5 सिम कार्ड बरामद हुए। सहायक सुपरिंटेंडेंट अब्दुल हामिद और सतपाल सिंह की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने हवालाती जसकरण सिंह निवासी संतपुरा कपूरथला, मनप्रीत सिंह निवासी तरनतारन, पवनदीप सिंह निवासी साहनेवाल लुधियाना, सुनीत सिंह निवासी भुलत्थ कपूरथला तथा एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।