फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Five kg heroin caught in BSF Ferozepur sector

बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर से पकड़ी पांच किलो हेरोइन

Fri, 17 Jan 2020 05:09 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Five kg heroin caught in BSF Ferozepur sector
घनी धुंध शुरू होते ही पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा पर पाक तस्करों ने हेरोइन की खेप भेजना शुरू कर दी है। शुक्रवार को फिरोजपुर सेक्टर से बीएसएफ ने पाकिस्तान से आई पांच किलो हेरोइन पकड़ी है। पिछले 10 दिनों में पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा से बीएसएफ ने लगभग 47 किलो हेरोइन पकड़ी है। पाक तस्करों ने हेरोइन के 250 ग्राम के पैकेट बनाकर भेजना शुरू किए हैं, जिन्हें आसानी से फेंसिंग के इस तरफ फेंका जा सके।
विज्ञापन

खुफिया सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह फिरोजपुर सेक्टर से सटी सरहद से बीएसएफ ने पाकिस्तान से आई पांच किलो हेरोइन पकड़ी है। उक्त हेरोइन के पैकेट फेंसिंग पार खेतों में पड़े थे। जिसे बीएसएफ ने सर्च आपरेशन दौरान बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से घनी धुंध पड़ना शुरू हुई है, इसी की आड़ में पाक तस्करों ने भारतीय तस्करों तक हेरोइन पहुंचा शुरू कर दिया है। सरहद पर घनी धुंध में रात के समय कुछ नजर नहीं आता है। नौ जनवरी को बीएसएफ अबोहर सेक्टर से सटी सरहद से हेरोइन के आठ पैकेट बरामद हुए थे, जिनका वजन चार किलो आंका गया था। इसके बाद चौदह जनवरी को अबोहर सेक्टर से लगभग तीन किलो और फिरोजपुर सेक्टर से एक किलो हेरोइन मिली थी। इसके बाद बाघा और गुरदासपुर सेक्टर से लगभग 34 किलो हेरोइन पकड़े जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के मताबिक धुंध के दिनों में सरहद पर पाक और भारतीय तस्कर सक्रिय हो जाते हैं, इन्हीं दिनों में हेरोइन और हथियार की तस्करी होती है। कई तस्कर को सतलुज दरिया के रास्ते हेरोइन व हथियारों की तस्करी करते हैं, क्योंकि ठंड और धुंध दरिया में बीएसएफ की गश्त कम होने के कारण तस्कर इसका पूरा फायदा उठाते हैं। अधिकांश तस्कर बहुत अच्छे तैराक है, जो दरिया के पानी के नीचे से आसानी से कहीं भी जा सकते हैं। कुछ दिनों पहले बीओपी साम्मेके के पास से दरिया के रास्ते पाक से 16 किलो हेरोइन व हथियार लेकर आ रहे तस्कर को बीएसएफ ने पकड़ा था, यह तस्कर पाक जेल में भी कुछ माह बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed