{"_id":"5ebfd46e8ebc3e908c64183b","slug":"firozpur-now-corona-free-42-patients-were-admitted-to-the-civil-hospital-all-returned-healthy-firozpur-news-pkl375293257","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में दो कोरोना मरीजों की मौत, 14 नए पॉजिटिव मिले, फिरोजपुर जिला हुआ मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में दो कोरोना मरीजों की मौत, 14 नए पॉजिटिव मिले, फिरोजपुर जिला हुआ मुक्त
Sat, 16 May 2020 05:24 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/फिरोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/फिरोजपुर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब में कोरोना का असर अब घटने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को 952 और मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गए। इस बीच लुधियाना में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। ये दोनों गुरदासपुर के थे। जबकि शनिवार को राज्य में 14 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, लुधियाना में 3, कपूरथला में 5, रोपड़ में 1, फरीदकोट में 3 और जालंधर में 2 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही राज्य में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 1946 हो गई है। वहीं, इस महामारी को मात देने वाले लोगों में शनिवार को अमृतसर में 261, जालंधर में 78, तरनतारन में 85, लुधियाना में 21, गुरदासपुर में 107, नवांशहर में 50, मोहाली में 35, पटियाला में 33, होशियारपुर में 79, संगरुर में 51, मुक्तसर में 5, मोगा में 10, रोपड़ में 17, फतेहगढ़ साहिब में 8, फरीदकोट में 1, फिरोजपुर में 42, बठिंडा में 26, पठानकोट में 1, कपूरथला में 23 और बरनाला में 19 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
फिरोजपुर जिला हुआ कोरोना मुक्त
फिरोजपुर अब कोरोना मुक्त हो गया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल बाकी के तीन कोरोना मरीजों को भी छुट्टी देकर घर भेज दिया। शुक्रवार को निगेटिव रिपोर्ट आने और स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइन के मुताबिक 39 मरीजों को छुट्टी दी गई थी। बाकी तीन मरीजों को शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
डीसी कुलवंत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. नवदीप सिंह और एसएमओ डॉ. अविनाश जिंदल की मौजूदगी में तीनों मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई और उन पर पुष्प वर्षा करके उन्हें घर भेजा गया। स्टाफ ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया और डीसी ने सभी को मिठाई वितरित की। सिविल अस्पताल की एंबुलेंस उन्हें घर छोड़कर आई।
डीसी ने बताया कि यह काफी राहत भरी खबर है कि अब फिरोजपुर में कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है। सभी लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब जिले को कोरोना फ्री कहा जा सकता है, क्योंकि न तो आइसोलेशन वार्ड में और न ही क्वारंटीन सेंटर में कोई व्यक्ति है। डिस्चार्ज किए गए सभी लोगों को अगले सात दिन तक होम आइसोलेशन में रहना होगा और किसी से भी संपर्क नहीं करना होगा। सभी के मोबाइल में कोवा एप डाउनलोड करवाई गई है, जिस पर उन्हें रोजाना अपनी सेहत की जानकारी देनी होगी। जीपीएस के जरिए भी उनकी मॉनिटरिंग होगी।