फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firing in Bhindi Saida, Amritsar, four people including AAP candidate injured

Jalandhar News: अमृतसर के भिंडीसैदा में चली गोली, आप उम्मीदवार सहित चार घायल

Fri, 05 Dec 2025 08:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Firing in Bhindi Saida, Amritsar, four people including AAP candidate injured
-आप नेताओं ने कांग्रेस पर लगाए गुंडागर्दी के लगाए आरोप
विज्ञापन

-कैंपेन के दौरान अचानक चली गोली, माहौल तनावपूर्ण
---
अमृतसर। जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों की सरगर्मी के बीच गांव भिंडीसैदा में उस समय हड़कंप मच गया जब चुनाव प्रचार के दौरान गोलीबारी हो गई। घटना में आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार लखविंदर लक्खा समेत चार लोग घायल हुए जिनमें दो को गोली लगी है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और हलका प्रभारी सोनिया मान घायल कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे।
सोनिया मान ने बताया कि जिला परिषद के उम्मीदवार लखविंदर लक्खा और उनकी मां जो ब्लॉक समिति चुनाव लड़ रही हैं लंबे समय से विरोधियों के निशाने पर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच और पंचायती चुनावों के दौरान भी विरोधी पक्ष इसी तरह धक्केशाही कर चुका है। उन्होंने पूर्व मंत्री सुख सरकारिया पर नामांकन के समय समर्थकों के साथ गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। मंत्री लालजीत भुल्लर और कुलदीप धालीवाल ने कहा कि लक्खा जब गांव में प्रचार करने जा रहा था, तभी विरोधियों ने हमला कर दिया। एक अन्य युवक को भी गोली मारी गई। नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनावों में डर फैलाकर माहौल बिगाड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed