फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firing in Batala over giving way, two youths seriously injured

Jalandhar News: बटाला में रास्ता देने को लेकर फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Sat, 06 Dec 2025 08:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Firing in Batala over giving way, two youths seriously injured
बटाला। स्टॉफ रोड पर सड़क पर रास्ता देने को लेकर दो कार सवारों के बीच तकरार के दौरान गोलीबारी हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चंदन कुमार (मुर्गी मोहल्ला) और सौरव भगत (भुल्लर रोड) के रूप में हुई है। घायल युवकों को गंभीर हालत में बटाला से अमृतसर रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे हुई। चंदन के पिता अशोक कुमार ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और गोलीबारी करने वाले को वह नहीं पहचानते। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। एसएचओ सिविल लाइन बटाला, एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed