फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firing at farmer house

Jalandhar News: किसान के घर पर अज्ञात लोगों पर चलाई गोलियां, मामला दर्ज

Wed, 17 Jan 2024 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Firing at farmer house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवांशहर। तहसील बंगा के गांव सरहाल राणूआं में घर के बाहर लगे सीसीटीवी चेक करने पर अज्ञात लोगों की ओर से एक घर पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव सरहाल राणूआं निवासी अमरदीप सिंह ने बताया कि वे खेतीबाड़ी का काम करते हैं तथा सोमवार को उन्होंने अपने घर के मुख्य गेट को गौर से देखा कि उनके गेट पर गोलियों के निशान लगे हुए हैं। यह देखकर वह पहले घबरा गए, इसके बाद उन्होंने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखने शुरू किए। कैमरे चेक करने पर पाया कि 11 जनवरी रात के समय एक मोटरसाइकिल पर आए तीन नौजवानों ने उनके घर पर फायरिंग की है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। अमरदीप सिंह ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं है तथा ऐसे में उनका किसी पर कोई शक तो नहीं है। पुलिस ने इस मामले में अमरदीप सिंह के बयान पर आईपीसी की धारा 336 व आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर राधे किशन ने बताया कि पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed