फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fire in chemical factory

जालंधर : केमिकल फैक्टरी में लगी आग, धमाकों की आवाज से फैली दहशत

Mon, 28 Jun 2021 11:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fire in chemical factory
जालंधर। जालंधर में होशियारपुर रोड पर स्थित गांव शेखे में एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। जिसके बाद अंदर लगातार केमिकल के सिलिंडर फटने लगे। फैक्टरी की छत भी गिर गई। यह फैक्टरी थिनर बनाने की बताई जा रही है। आग के बाद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। फैक्टरी के अंदर केमिकल से भरा एक टैंक भी होने की बात सामने आई है। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस व दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास करती रही, लेकिन बार-बार विस्फोट व धमाकों की आवाज के कारण दमकल विभाग की टीम बाहर से ही पानी की बौछार से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मालिकों के बयान दर्ज कर रही है। फैक्टरी में कितना केमिकल, ड्रम व सिलिंडर हैं, इसके बारे में पता किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक लम्मा पिंड चौक के पास स्थित फैक्टरी एसआरपी कोटिंग एंड केमिकल प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार को शाम अचानक आग लग गई। आग कैसे लगी, अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। हालात ये हो गए थे कि करीब 3 किलोमीटर तक धुआं ही धुआं फैल गया। धमाकों की आवाज भी दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी। आसपास के गांवों के लोग भी जमा हो गए। फैक्टरी में से ड्रम फटकर उनके टुकड़े उछलकर बाहर गिर रहे थे। फायरकर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन केमिकल होने की वजह से दिक्कत हो रही। दमकल विभाग के कर्मचारी भी धमाकों के कारण फैक्टरी में नहीं घुस पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed