फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fire broke out in two thermocol factories, 10 vehicles brought under control after three hours

Jalandhar News: थर्माकोल की दो फैक्ट्रियों में लगी आग, तीन घंटे बाद 10 गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 02 Jan 2024 10:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 02 Jan 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in two thermocol factories, 10 vehicles brought under control after three hours
सोमवार देर रात की घटना, काम वाले न होने से जानी नुकसान नहीं, सामान जलकर राख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर देहात के गांव के संगल सोहल के पास सोमवार देर रात थर्माकोल बनाने वाली 2 फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
थर्माकोल के ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम को पानी के साथ फॉम का भी इस्तेमाल करना पड़ा। सनशाइन इंडस्ट्री और विनमार्ग वर्ल्डवाइड में आग के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। गांववासियों ने फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी थी। फायर इंस्पेक्टर राजेंद्र सहोता ने कहा कि तेज हवा होने के कारण आग बढ़ती जा रही थी, जिसके चलते करीब साढ़े तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के वक्त फैक्टरी में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

वहीं, सूचना मिलते ही थाना मकसूदा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल आग का कारण साफ नहीं है, हालांकि अधिकारियों का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। फायर ब्रिगेड अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे कंट्रोल रूम में सूचना दी गई थी कि उक्त जगह पर आग लगी है, जोकि काफी भीषण है। इसके चलते फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों को एक साथ क्राइम सीन पर भेजा, जिसमें 4 रिफिल की गई। रात करीब डेढ़ बजे तक आग पर काबू पाया गया। जसवंत सिंह ने बताया कि सारे घटनाक्रम में फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed