फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fire breaks out in Punjab Roadways bus in Jalandhar Bhogpur bus stand

जालंधर में पंजाब रोडवेज की बस में लगी आग: भोगपुर बस अड्डे पर हादसा, सभी 27 यात्री सुरक्षित

Mon, 14 Sep 2026 01:46 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Mon, 14 Sep 2026 01:46 PM IST
सार

जालंधर से दसूहा जा रही पंजाब रोडवेज की बस सुबह भोगपुर के नए बस अड्डे पर पहुंची जहां उसमें अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
Fire breaks out in Punjab Roadways bus in Jalandhar Bhogpur bus stand
बस में लगी आग बुझाते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर से दसूहा जा रही पंजाब रोडवेज की बस (पीबी08-सीबी-9628) में आज सुबह भोगपुर के नए बस अड्डे पर अचानक आग लग गई। हादसे के समय बस में करीब 27 यात्री सवार थे।
विज्ञापन




बस के नए बस अड्डे पर पहुंचकर रुकते ही कुछ लोगों ने उसके नीचे से धुआं निकलता देखा और तुरंत इसकी सूचना ड्राइवर व कंडक्टर को दी। सूचना मिलते ही ड्राइवर-कंडक्टर ने बिना देरी किए सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे नगर काउंसिल के कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


समय रहते आग बुझा दिए जाने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी यात्री के घायल होने या जानी नुकसान की सूचना नहीं है। बस जालंधर से दसूहा की ओर जा रही थी, लेकिन रास्ते में भोगपुर पहुंचने पर यह घटना हो गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed