फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fifty acres crop submerged due to minor breakdown in Abohar

माइनर टूटने से पचास एकड़ फसल जलमग्न

Thu, 24 Dec 2020 04:35 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Fifty acres crop submerged due to minor breakdown in Abohar
अबोहर में माइनर टूटने से खेतो में भरा पानी। - फोटो : ABOHAR
अबोहर। हलका बल्लूआना के गांव शेरगढ़ और ढाणी हीरांवाली के पास वीरवार सुबह लंबी माइनर में करीब 60 फुट चौड़ा कटाव आने से करीब पचास एकड़ गेहूं व अन्य फसलें जलमग्न हो गई। नहर टूटने की सूचना मिलते ही विभाग के एक्सईएन मुख्तयार सिंह राणा मौके पर पहुंचे और नहर में पानी का बहाव रुकवाते हुए मरम्मत कराने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

लंबी माइनर के किनारे खड़े पेड़ों के कारण अक्सर ही नहर से पानी का रिसाव होता रहता है। इससे जगह-जगह नहर की पटरी कमजोर हो गई है। वीरवार सुबह करीब 6 बजे गांव चक राधेवाला के पास नहर में करीब 40 फुट चौड़ा कटाव आ गया जो देखते ही देखते करीब 60 फुट चौड़ा हो गया। नहर टूटने से आसपास के खेतों में गेहूं, सरसों व हरे चारे की फसल में पानी भर गया।
विज्ञापन

इसका पता चलते ही ग्रामीणों ने अपने-अपने खेतों के आसपास बांध लगाकर पानी रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद भी पचास एकड़ फसलें पानी में डूब गई। विभाग के एक्सईएन मुख्तयार सिंह राणा ने बताया कि नहर में पानी का बहाव कम करवा दिया गया है और शुक्रवार तक टूटी पटरी की मरम्मत शुरू करा दी जाएगी। पीड़ित किसानों ने विभाग से मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि पानी में डूबी गेहूं की फसल पूरी तरह से खराब हो जाएगी और अब उसमें दुबारा भी गेहूं की बिजाई नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed