फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fields submerged due to erosion in Laxman Canal

Jalandhar News: लक्ष्मण नहर में कटाव से डूबे खेत

Tue, 03 Jun 2025 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 03 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Fields submerged due to erosion in Laxman Canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। फसलों की सिंचाई के लिए प्रमुख संसाधन लक्ष्मण नहर में बीते कल आए कटाव से किसानों की रोपाई की गई धान की फसल बुरी तरह से प्रभावित हो गई। प्रभावित किसानों ने बताया कि लक्ष्मण नहर से पानी छोड़े जाने के तुरंत बाद कटाव हो गया। इसके परिणामस्वरूप कई एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा है। किसानों ने नहर में कटाव के लिए ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

हालांकि विभाग ने नहर में पानी बंद कर दिया है। इसके बाद जेसीबी की सहायता से नहर की मरम्मत का काम चालू कर दिया है। किसानों ने बताया कि नहरी विभाग द्वारा छोड़ा गया पानी तेज गति से बहता हुआ खेतों में घुस गया। कई एकड़ में रोपाई की गई धान की फसल पानी में डूब गईं। उनका कहना है कि नहर की मरम्मत में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। किसानों का आरोप हैं कि ठेकेदार ने नहर के निर्माण और मरम्मत में घटिया क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल किया है। किसानों ने बताया कि इस नहर की सफाई और मरम्मत का कार्य महज कुछ महीने पहले ही पूरा हुआ था। ऐसे में इतनी जल्दी कटाव होना उन्हें निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। किसानों का मानना है कि सिंचाई विभाग ने ठेकेदार के काम की उचित निगरानी नहीं की। किसानों ने पंजाब सरकार से इस पूरे मामले की गहन जांच कराने की मांग की है। नहरी विभाग के वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता बलविंदर कंबोज से बात करनी चाही तो कई बार फोन लगाने के बाद उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नही समझा। नहरी विभाग के एक्सईएन विनोद कुमार से जब इस बारे में बात की तो उन्होंने कि नहर में अचानक पानी छोड़े जाने के कारण कटाव आ गया है और इस बारे में एक्सईएन ही विस्तार से बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed