फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Field officer of finance company did drama of looting money

Jalandhar News: फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसर ने पैसा लूट का किया ड्रामा, पुलिस पूछताछ में सच आया सामने

Sat, 06 May 2023 11:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Field officer of finance company did drama of looting money
मोगा। मोगा के एक फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसर ने रास्ते में गन दिखाकर पैसा लूट होने का ड्रामा किया। पुलिस के पास झूठा मुकदमा दर्ज करवाया पुलिस ने पूछताछ में मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


मोगा मेहना थाने की एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि 4 मई को मोगा के गांव तलवंडी भंगेरिया के पास शाम के करीब 05.35 बजे मोगा के जीरा रोड स्थित एलएंडटी फाइनेंस कंपनी में फील्ड अफसर गुरभेज सिंह ने 112 पर लूट की सूचना दी। उसके अनुसार वह गांव से फाइनेंस का पैसा इकट्ठा करके मोगा के गांव तलवंडी भंगेरिया पहुंचा तो 5/6 लोगों ने उसकी बाइक रोककर पिस्तौल दिखाकर फाइनेंस की 1 लाख 87000 हजार रुपये, एक रसीद काटने वाला मशीन और एक मोबाइल फोन लूट लिया। इसकी सूचना मिलने के बाद मोगा मेहना पुलिस मौके पर पहुंचकर गुरभेज सिंह के बयान के आधार पर 379- बी 34, आर्म्स एक्ट 25/54/59 की धारा तहत मामला दर्ज करके जांच की और वारदात स्थल पर सीसीटीवी को चेक करने पर कोई सबूत नहीं मिलने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो गुरभेज सिंह ने सारे घटना की सच्चाई पुलिस को बता दी। गुरभेज सिंह और उनके भाई अंग्रेज सिंह दोनों मिलकर लूट के झूठे ड्रामा की साजिश रची थी पुलिस ने गुरभेज सिंह और उनके भाई अंग्रेज सिंह को गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया और दोनों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पास पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed