{"_id":"609015d78ebc3ee1c14e8b84","slug":"ferozepur-seven-accused-barged-into-the-house-and-opened-fire-four-on-the-right-thigh-of-the-person-and-two-bullets-on-the-left-thigh-firozpur-news-pkl412245618","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में सात आरोपियों ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, व्यक्ति के दाईं जांघ पर चार और बाईं जांघ पर लगीं दो गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में सात आरोपियों ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, व्यक्ति के दाईं जांघ पर चार और बाईं जांघ पर लगीं दो गोलियां
विज्ञापन
फिरोजपुर। शांति नगर में देर रात सात आरोपियों ने पुरानी रंजिश में एक घर में घुस कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल की दाईं जांघ पर चार गोली और बाईं जांघ पर दो गोली लगी। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। उधर, थाना सिटी पुलिस ने सोमवार को पीड़ित के बयान पर सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं।
आदर्श शर्मा वासी शांति नगर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह रविवार को रात लगभग पौने दस बजे घर के बाहर खड़ी बाइक अंदर कर रहा था कि सात आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया। घर में घुसते ही सभी ने जान से मारने की नीयत से उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
इस वारदात में चार गोलियां उसके दाईं टांग की जांघ पर और दो गोली बाईं जांघ पर लगी है। वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। गोलियों की आवाज सुन पड़ोसी इकट्ठे होने लगे तो आरोपी फरार हो गए। जख्मी हालत में उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों की पहचान मोहित गिल, राजन भंडारी, माइकल भंडारी, सोनू लेली, नन्नू तेजी, गगन शूटर व सूरिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उधर वारदात की जांच कर रहे एएसआई जंग सिंह के मुताबिक पीड़ित के बयान पर सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात स्थल से गोलियों के सात खोल और एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपियों ने 32 बोर पिस्तौल से हमला किया था। आरोपियों की तलाश की जा रही है।