फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Female drug smuggler arrest in Pathankot

825 नशीली गोलियों सहित हिमाचल की महिला तस्कर गिरफ्तार

Sun, 15 Sep 2019 10:09 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Female drug smuggler arrest in Pathankot
थाना-2 की पुलिस ने ट्रक यूनियन मोड़ पर लगाए नाके के दौरान हिमाचल निवासी महिला को 825 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा है। पकड़ी गई महिला परमजीत उर्फ गोशा हिमाचल प्रदेश के भदरोआ की रहने वाली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला नशा बेचने का काम करती है। फिलहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ थाना 2 में मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई चंबा सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने ट्रक यूनियन मोड़ पर नाका लगाया था। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि हिमाचल प्रदेश के भदरोआ निवासी एक महिला चिट्टा बेचने का काम करती है। वह महिला चिट्टा लेकर चक्की पुल साइड से ट्रक यूनियन मोड़ पठानकोट की ओर आ रही है। पुलिस पार्टी ने महिला कर्मियों को साथ लेकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक महिला पैदल आती दिखाई दी। जिसने पुलिस पार्टी को देखकर एक लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने उसे चेक किया तो उसमें से 825 नशीली गोलियां बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed