फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fauji put status on mobile before hanging

फौजी ने फंदा लगाने से पहले मोबाइल पर डाला स्टेटस

Fri, 30 Jul 2021 11:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fauji put status on mobile before hanging
छावनी स्थित निजी होटल में एक फौजी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी करने से पूर्व फौजी ने मोबाइल फोन पर स्टेटस डाला था। उक्त फौजी लेह लद्दाख में तैनात था। सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस ने होटल पहुंच शव कब्जे में लेकर आगे की तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फौजी कर्मजीत सिंह (23) पुत्र बूटा सिंह वासी फाजिल्का एक साल पहले ही फौज में नौकरी लगा था और लेह लद्दाख में तैनात था। वीरवार रात को छावनी के निजी होटल में ठहरा हुआ था। उक्त फौजी ने खुद को फंदा लगाने से पूर्व मोबाइल फोन पर स्टेटस डाला था। परिजनों को उक्त स्टेटस से पता चला कि कर्मजीत फिरोजपुर के होटल में है और खुदकुशी करने जा रहा है। परिजनों ने होटल में फोन कर कर्मियों को सूचित किया। जब होटल कर्मचारी उसके कमरे में उसे देखने पहुंचे तो तब तक उसने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त फौजी ने फांसी लगाने से पूर्व भोजन खाया है। कमरे में टेबल पर बर्तन पड़े हुए थे।
विज्ञापन

उधर, होटल के एक मुलाजिम ने बताया कि उक्त फौजी रात नौ बजे तक सही था। जब उन्हें फौजी के परिजनों ने फोन किया तो रात साढ़े ग्यारह बजे कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा कि पंखे से बंधी रस्सी से लटका हुआ था। इस संबंधी पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed