{"_id":"66691f8c64368824ba0bc533","slug":"father-son-died-in-accident-in-jalandhar-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: बाइक सवार पिता-पुत्र को टिप्पर ने मारी टक्कर, घर में शादी के लिए सब्जी लेने मंडी जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: बाइक सवार पिता-पुत्र को टिप्पर ने मारी टक्कर, घर में शादी के लिए सब्जी लेने मंडी जा रहे थे दोनों
Wed, 12 Jun 2024 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2024 10:53 AM IST
सार
क्रमण सिंह की चचेरी बहन की आज शादी थी। इसी के कारण वह अपने पिता के साथ मकसूदां मंडी से सब्जी लेने जा रहे थे। खालसा स्कूल के पास हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में पिता-पुत्र की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के नकोदर रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों सब्जी मंडी जा रहे थे तभी टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। शवों के कई टुकड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतकों की पहचान हेरां गांव के रहने वाले जसवीर सिंह (42) और उनके बेटे क्रमण सिंह (16) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, क्रमण सिंह की चचेरी बहन की आज शादी थी। इसी के कारण वह अपने पिता के साथ मकसूदां मंडी से सब्जी लेने जा रहे थे। खालसा स्कूल के पास बने कूड़े के डंप नजदीक दोनों टिप्पर की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद घर में मातम पसर गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंच गई और दोनों के शवों को कपड़े से ढक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।