{"_id":"6048bacb8ebc3ecbac06631f","slug":"father-and-son-beaten-up-minor-sisters-in-jalandhar-jalandhar-news-pkl4066141139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बहनों को बाप-बेटे ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बहनों को बाप-बेटे ने पीटा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। घर में किए काम के 8 हजार रुपये मांगने गईं ग्रीन मॉडल टाउन में खाद कारोबारी बाप-बेटे ने नाबालिग बहनों को गली में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के आदेश पर थाना डिवीजन सात पुलिस आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया।
एसीपी माडल टाऊन हरविंदर सिंह गिल के मुताबिक घटना 3 मार्च को हुई थी। अब घटना की सीसीटीवी फुटेज बाहर आई तो पुलिस ने आरोपी खाद कारोबारी बाप-बेटे के खिलाफ थाना डिवीजन 7 में केस दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश के बहराइच की रहने वाली 15 साल की लड़की ने बताया कि वह अपने माता-पिता व 14 साल की बहन के साथ न्यू गीन मॉडल टाउन में रहती है। पिता चाय की रेहड़ी लगाता है और उसकी मां आशा देवी ने न्यू ग्रीन मॉडल टाउन के मकान नंबर 179 में रहने वाले खाद कारोबारी अनिल कुमार उर्फ हैप्पी के घर दो महीने काम किया था।
उसकी मां को खाद कारोबारी से दो महीने के 8 हजार रुपये लेने थे, इसलिए उसने काम पर जाना बंद कर दिया। मां ने उसे पैसे लेने के लिए खाद कारोबारी के घर भेजा। रास्ते में उसे कारोबारी अनिल हैप्पी का बेटा ऋषि मिल गया। जब लड़की ने उससे पैसों के बारे में पूछा तो उसने गलत शब्द कहने शुरू कर दिए। उसने ऐसा न करने को कहा तो भड़का आरोपी ऋषि उसके साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
इतनी देर में अनिल हैप्पी भी वहां आ गया। उसने भी मारपीट शुरू कर दी। उसकी 14 साल की बहन उसे छुड़ाने आई तो इन आरोपियों ने उसे भी पीटा। नाबालिग बहनों ने आरोप लगाया कि आरोपी बाप-बेटे ने उनके कपड़े भी फाड़े हैं। जब सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई तो पुलिस ने आनन फानन में मामला दर्ज कर लिया।