फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Father and son arrested in Gutka Sahib sacrilege case

Jalandhar News: गुटका सहिब की बेअदबी मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 09:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 11 Oct 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Father and son arrested in Gutka Sahib sacrilege case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। थाना जैतो के गांव करीरवाली में गुटका साहिब की बेअदबी मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह और उनके बेटे बलकरण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में कुछ ही घंटों के भीतर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।
एसपी मनविंदरबीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीरवाली में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया था। पुलिस ने गांव के कमलजीत सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि जसविंदर सिंह अपनी पत्नी को गुरुद्वारा साहिब जाने से रोकता था। इसी बात पर हुए विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। जसविंदर सिंह ने घर में रखे गुटका साहिब के अंग फाड़ दिए। उन अंगों को बलकरण सिंह को बाबा मुनि दास जी की समाधि में छिपाने को कहा। बलकरण ने उन अंगों को वहां रखा दिया। सुबह तेज हवा चलने के कारण वे बिखर गए। जब ग्रामीणों की नजर उन बिखरे अंगों पर पड़ी, तो उन्होंने गुरुद्वारा कमेटी और प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन

एसपी मनविंदरबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने गुटका साहिब की जिल्द को अपने घर के चूल्हे में जलाने की बात भी कबूल की है। जैतो थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि यदि इस वारदात में किसी अन्य की भूमिका सामने आती है, तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed