फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Father and husband murdered woman

किसी अन्य व्यक्ति के साथ गई महिला लौटी तो की वारदात

Fri, 25 Sep 2020 07:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Father and husband murdered woman
गांव खुईयां सरवर में चरित्र पर शक के कारण पति व पिता ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने गांव के सरपंच के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में सरपंच मंगत राम ने बताया कि 32 वर्षीय गुरमीत कौर पुत्री मुख्तयार सिंह निवासी गांव सूरेवाला, जिला हनुमानगढ़ की शादी खुईयां सरवर निवासी गुरदेव सिंह पुत्र बंता सिंह से हुई थी। जिसके बाद उसके दो बच्चे भी हुए। पिछले दिनों गुरमीत कौर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई। इसके कुछ दिन बाद गुरमीत कौर वापस अपनी ससुराल खुईयां सरवर लौट आई। इस बात से गुस्साए महिला के पति गुरदेव सिंह व पिता मुख्तयार सिंह ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरदेव सिंह व मुख्तयार सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई रमन कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed