फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Drone show at Dana Mandi Nihal Singh Wala on September 15

Jalandhar News: दाना मंडी निहाल सिंह वाला में ड्रोन शो 15 सिंतबर को

Sun, 13 Sep 2026 05:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 13 Sep 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Drone show at Dana Mandi Nihal Singh Wala on September 15
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व पर विशेष ड्रोन शो आयोजित कर रही है। मोगा जिले में पहला शो 15 सितंबर को दाना मंडी निहाल सिंह वाला में होगा।
यह शो शाम 7 बजे से 8 बजे तक चलेगा। इसके माध्यम से गुरु जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय का उनका संदेश आधुनिक तकनीक से प्रस्तुत होगा। डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने बताया कि ड्रोन आकृतियों और कहानी प्रस्तुति से गुरु जी के दर्शन को जीवंत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरु जी का मानव समानता, आपसी भाईचारे और सामाजिक न्याय का संदेश आज भी प्रासंगिक है। यह शो गुरु जी को श्रद्धांजलि देने का एक प्रयास है। यह उनके संदेश को नई पीढ़ी तक प्रभावशाली ढंग से पहुंचाएगा।
विज्ञापन


मोगा जिले में इसी श्रृंखला के तहत अन्य ड्रोन शो भी आयोजित किए जाएंगे। 16 सितंबर को संत बाबा गुरमेल सिंह ग्राउंड, बाघापुराना में शो होगा। 17 सितंबर को दाना मंडी मोगा और 18 सितंबर को दाना मंडी धर्मकोट में भी कार्यक्रम हैं। सागर सेतिया ने जिलेवासियों से 15 सितंबर को निहाल सिंह वाला में होने वाले शो में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम गुरु जी के जीवन और शिक्षाओं को समझने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed