फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmers stopped the best price, demanded to restore the employees

किसानों ने बंद करवाया बेस्ट प्राइस, मुलाजिमों को बहाल करने की मांग

Thu, 30 Sep 2021 09:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers stopped the best price, demanded to restore the employees
जालंधर। बठिंडा में बेस्ट प्राइज की ओर से अपने वर्करों को काम से निकालने की सूचना मिलते ही किसान पंजाब भर के बेस्ट प्राइज म़ॉल को बंद करवाने निकल पड़े। सैकड़ों किसान वीरवार को जालंधर दिल्ली नेशनल हाइवे पर स्थित बेस्ट प्राइज पहुंच गए। किसानों ने यहां धरना दिया और मुलाजिमों को दो घंटे के भीतर बाहर आकर बेस्ट प्राइज बंद करने का अल्टीमेटम दे दिया। किसानों ने दोनों गेट बंद कर दिए व गेट पर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

किसान नेता सुखदेव सिंह ने कहा कि बठिंडा में निकाले गए वर्करों को दोबारा नौकरी पर रखा जाए। नहीं तो वह अन्य बेस्ट प्राइस भी खुलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक निकाले गए कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाता तब तक वह यहां स्थायी धरना लगाकर बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह लगातार सात दिन यानी छह अक्तूबर तक इस मॉल के बाहर धरना देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन कारपोरेट घरानों को जनता की ताकत दिखाने के लिए हमनें पंजाब के 5 बेस्ट प्राइज (जिनमें एक जालंधर, दो लुधियाना, एक अमृतसर और एक जीरकपुर। को बंद करवा दिया गया है। किसानों को इकट्ठा को देखते हुए भारी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसानों से बात करने की कोशिश की पर किसान अपनी मांग पर अड़े हैं। किसानों का कहना है कि अगर 6 अक्तूबर तक बेस्ट प्राइज वालों ने उनकी मांग न मानी तो उसके बाद आगे की रणनीति तय करके संघर्ष का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed