फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmers staged a sit-in outside the police station to get the form canceled

पर्चा रद्द करवाने के लिए किसानों ने दिया थाने बाहर धरना

Fri, 25 Feb 2022 09:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in outside the police station to get the form canceled
जालंधर। एक पुराने मामले में कुछ लोगों पर दर्ज हुए पर्चे को रद्द करवाने के मकसद से किसान यूनियन ने थाना सदर के बाहर धरना दे दिया। इस दौरान किसान यूनियन ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर इस परचे को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जत्थेदार कश्मीर सिंह व सुरिंदर पाल दरवेश ने कहा कि उन्होंने धरना नहीं देना था, लेकिन सदर पुलिस की धक्केशाही के चलते उन्हें धरना देने पर मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने इस धरने की वजह बताते हुए कहा कि एक साल पहले जश्नदीप, नरेंद्र कौर व हरविंदर कौर पर पुलिस ने पर्चा किया था, जिसे रद्द करवाने के लिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि करीब 1 साल पहले सतनाम सिंह, पुत्र गुरदीप सिंह ने थाना सदर में मामला दर्ज करवाया था कि उसके बेटे, पत्नी व साली ने उनको बीच सड़क पर रोक बेसबैट और डंडों से हमला कर दिया था। इस आरोप पर सतनाम के बेटे जश्नदीप ने कहा कि हमला उनके पिता सतनाम सिंह ने किया था। उस समय उनके पिता के साथी सारंगी वादक गुरप्रीत निवासी कपूरथला ने खुद बयान दिया था कि जश्नदीप, नरिंदर कौर और हरविंदर कौर ने न तो महिला से मारपीट की और न ही गालीगलौज की थी, सिर्फ कहासुनी हुई थी। इसके बावजूद थाना सदर पुलिस द्वारा पर्चा दर्ज किया था। किसान यूनियन ने कहा कि इस पर्चे को रद्द करवाने और पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए उन्हें धरना देना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed