फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmers stage protest on Jalandhar-Pathankot NH, people get upset

Jalandhar News: किसानों का जालंधर-पठानकोट एनएच पर धरना, लोग हुए परेशान

Fri, 28 Nov 2025 07:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers stage protest on Jalandhar-Pathankot NH, people get upset
मुकेरियां (होशियारपुर)। मुकेरियां में संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य गैर-राजनीतिक किसान जत्थेबंदियों के नेतृत्व में गन्ना किसानों का धरना वीरवार को गन्ना मिल मुक़ेरियां के सामने शुरू हुआ और शुक्रवार को दूसरे दिन भी लगातार जारी रहा। किसानों की प्रमुख मांगों पर सरकार और आयोग से कोई स्पष्ट जवाब न मिलने के कारण दोपहर में गन्ना किसानों ने जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

पिछली बैठक बेनतीजा रहने के बाद किसानों का गुस्सा और बढ़ गया है। दोपहर करीब 2.30 बजे जत्थेबंदियों के नेताओं और सदस्यों ने मिल के सामने सड़क की एक साइड जाम कर दी जिससे ट्रैफिक बाधित हो गया और राहगीरों व स्कूली बसों को निकलने में कठिनाई हुई। पुलिस ने कुछ समय के लिए वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकालकर स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

धरने के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि गन्ने की पिराई में देरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा। गर्मी के महीनों में फसल का सीजन चले जाने से मजदूरी का बोझ बढ़ेगा और गन्ने का वजन घटेगा। पगड़ी संभाल लहर पंजाब के सूबा प्रधान सतनाम सिंह बागड़ियां ने कहा कि सरकार और मिल मालिकों की बेरुखी के कारण किसानों को अपनी मेहनत की फसल का उचित मूल्य पाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो किसान गन्ने की फसल से मुंह मोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed