फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   farmers road jam in Firozpur

बारदाने की समस्या से परेशान किसानों ने जीरा-फिरोजपुर रोड किया जाम

Wed, 21 Apr 2021 07:01 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
farmers road jam in Firozpur
फिरोजपुर के जीरा में किसान केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए। - फोटो : FIROZPUR
जीरा की मरखाई मंडी में बारदाना नहीं होने से गुस्साए किसानों और आढ़तियों ने बुधवार रोष प्रदर्शन कर जीरा-फिरोजपुर रोड जाम किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि बारदाने के बिना उनके गेहूं की तुलवाई नहीं हो रही है। पिछले कई दिनों से वे गेहूं की ढेरियां लगाकर मंडी में बैठे हैं और बारिश से उनका गेहूं गीला हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन के नेता सुरजीत सिंह, आढ़ती रेशम कुमार, हरदेव सिंह व जककरण सिंह ने कहा कि दाना मंडी मरखाई में पिछले कई दिनों से बारदाने की समस्या आ रही है। मंडी में बारदाना नहीं होने के कारण किसानों के गेहूं की खरीद नहीं हो रही है। किसान पिछले कई दिनों से अपना गेहूं लेकर मंडियों में बैठे हैं।
विज्ञापन

किसान सुरजीत ने कहा कि समय पर किसानों के गेहूं की खरीद नहीं हुई तो बारिश से गेहूं गीला होकर खराब हो जाएगा। ऐसा होने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए किसानों ने एकजुट होकर जीरा-फिरोजपुर रोड पर धरना देकर जाम लगाया है।
विज्ञापन

उधर, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब की मंडियों में गेहूं की खरीद सही तरह से नहीं हो रही है। ज्यादातर खरीद मंडियों में किसानों को बारदाने की समस्या आ रही है। पंधेर ने कहा कि कोरोना की आड़ में लाकडाउन कर किसानों का आंदोलन प्रभावित करने में केंद्र व पंजाब सरकार लगी हुई है। इसलिए पंजाब के प्रत्येक गांव में 21 से 25 अप्रैल तक केंद्र सरकार व कारपोरेट घरानों के पुतलेे फूंके जा रहे हैं। पंधेर ने कहा कि लाकडाउन लगाना कोरोना का हल नहीं है, सरकारी सेहत विभाग का बहुत बुरा हाल है, इसे सुधारने की जरूरत है। पंजाब में पांच मई को किसान दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। पंधेर ने कहा कि मोदी सरकार किसानों से सख्ती बरतती है तो लाखों किसान दिल्ली कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed