फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmers pitched tents, warned to intensify the struggle

किसानों ने गाड़े तंबू, संघर्ष तेज करने की चेतावनी, लोगों की परेशानी देख प्रशासन ने बनाया रूट प्लान

Sun, 22 Aug 2021 11:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers pitched tents, warned to intensify the struggle
गन्ने के समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों के चल रहे प्रदर्शन के चलते रविवार को राखी के दिन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह हुए प्रदर्शनों के कारण शहर व शहर के बाहर का यातायात भी काफी अवरुद्ध रहा। लोगों को ज्यादा परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन ने पहले ही रूट प्लान तैयार कर लिया था। लेकिन लोगों को इन रूट प्लान की ज्यादा जानकारी न होने के कारण जाम से जूझना पड़ा। वहीं किसानों ने धरना स्थल पर तंबू गाड़कर संघर्ष को और तेज करने की चेतावनी दे दी है। संघर्ष तेज करने के लिए किसानों ने रेलवे ट्रैक के पास करीब एक दर्जन अस्थायी शौचालय तक तैयार करवा लिए हैं। नेशनल हाईवे पर धरना स्थल पर पंडाल में बड़े पंखे व कूलर लगाए गए हैं। बरसात से बचाव के लिए मंच को वाटर प्रूफ तिरपाल से कवर किया गया है। कुछ ट्रालियों पर तिरपाल डालकर सोने की व्यवस्था की गई है। भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) के प्रधान मनजीत सिंह राय ने कहा कि धरना स्थल अब किसानों का दूसरा घर बन गया है। अब जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती, किसान यहां से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

रोडवेज ने बस सेवा की बहाल
किसानों व सहकारिता मंत्री खुखजिंदर सरकारिया के बीच वार्ता विफल होने के बाद किसानों ने धरना आगे जारी रखने का फैसला किया है। वार्ता के विफल होने से लोगों को आने वाले दिनों में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल रविवार को पंजाब रोडवेज ने कई रूटों पर बस सेवा बहाल कर दी है। जालंधर से पठानकोट, जालंधर से होशियारपुर, जालंधर से अमृतसर व तरनतारन व जालंधर से बटाला के लिए बस सर्विस शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

रेलवे ने की 48 ट्रेनें रद्द, बस में रहेगी भारी भीड़
किसानों के धरने के चलते रेलवे ने सोमवार शाम 4 बजे तक अपनी 48 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने के कारण सोमवार को बस स्टैंड पर भारी भीड़ देखने को मिल सकती है। ट्रेन में सफर करने वाले लोग अब बसों की तरफ अपना रुख करेंगे। बता दें कि शनिवार व रविवार को बसों में इतनी भीड़ थी कि बस वालों को यात्रियों को स्टूल लगाकर बिठाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ के यात्रियों के लिए बनाया रूट प्लान
जिला प्रशासन के रूट प्लान के तहत जिन लोगों ने चंडीगढ़ से अमृतसर जाना था, उनके लिए फगवाड़ा के होशियारपुर रोड से होकर फिर उसके बाद आदमपुर व जालंधर होकर जाने के लिए कहा गया था। इसके साथ ही जिन लोगों ने अमृतसर से चंडीगढ़ जाना था, उनके लिए जालंधर से आदमपुर, फिर फगवाड़ा के होशियारपुर रोड से चंडीगढ़ की तरफ जाने का रूट प्लान बनाया गया था। इसके अलावा अमृतसर व जालंधर से लुधियाना जाने वालों के लिए जंडियाला या फिर नकोदर से होकर जाने का प्लान बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed