{"_id":"6187bcf21253f335034f64d2","slug":"farmers-closed-curo-mall-opposed-the-film-suryavanshi-jalandhar-news-pkl432205165","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बंद करवाया क्यूरो मॉल, फिल्म सूर्यवंशी का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बंद करवाया क्यूरो मॉल, फिल्म सूर्यवंशी का किया विरोध
विज्ञापन
जालंधर। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार पर मोदी भक्त होने का आरोप लगाते हुए रविवार को किसानों ने जालंधर में स्थित क्यूरो मॉल सिनेमा घर में लगी फिल्म सूर्यवंशी को बंद करवा दिया। रविवार सुबह भारी संख्या में किसान क्यूरो मॉल पहुंच गए, जिसके बाद उन्होंने मॉल के बाहर प्रर्दशन शुरू कर दिया।
किसानों के प्रर्दशन को देखते हुए सिनेमा मालिक ने फिल्म बंद करना मुनासिब समझा। आपको बता दें कि जालंधर के साथ पंजाब भर में अक्षय कुमार की फिल्म का किसानों ने विरोध किया। जालंधर में क्यूरो मॉल को बंद करवाने पहुंचे किसान नेताओं ने कहा कि पिछले एक साल से किसान अंदोलन चल रहा है, जिसमें 600 से अधिक किसान शहीद हुए हैं। अक्षय कुमार मोदी भक्त है व उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से पारित तीनों कृषि कानूनों का समर्थन किया था। इससे किसानों में अक्षय कुमार को लेकर रोष है, जिसके कारण हम फिल्म नहीं चलने देंगे।
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने कृषि कानूनों का समर्थन किया, हम पंजाब में ऐसे व्यक्ति की फिल्म को चलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रधानमंत्री का गुणगान कर रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाहवाही करने के लिए बनाई गई है। फिल्म निर्माण में अंबानी जैसे उद्योगपतियों का पैसा लगा है। इसलिए हम किसी हालत में इस फिल्म को पंजाब में चलने नहीं देंगे।
विज्ञापन
इस प्रर्दशन पर क्यूरो मॉल के अधिकारी ने कहा कि जब पहला शो चल रहा था तो किसानों ने आकर सिनेमा को बंद करने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी कहा था कि जो यह शो चल रहा है, उसे चलने दें, ताकि सिनेमा के अंदर बैठे लोग परेशान न हों। उन्होंने कहा था कि हमारा जनता को परेशान करने का कोई इरादा नहीं है, इसलिए पहला शो चलाने की इजाजत दे दी थी। हमनें दूसरा शो नहीं चलाया है और जिन लोगों ने टिकट ली थी उनको हम टिकट के पैसे वापस दे रहे हैं।