फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmers arrived to protest even before the arrival of Rajasthan CM

Jalandhar News: राजस्थान के सीएम के आगमन से पहले ही किसान विरोध करने पहुंचे

Mon, 27 May 2024 11:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 27 May 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers arrived to protest even before the arrival of Rajasthan CM
काली झंडियां लगाकर किसानों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। भाजपा प्रत्याशी गुरमीत सिंह राणा सोढी के पक्ष में गांव बहाव में चुनाव प्रचार करने पहुंचे राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा के आगमन से पहले ही सैकड़ों किसान एकत्र हो गए और किसान यूनियन नेताओं ने सीएम का कड़ा विरोध किया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात था, जैसे पूरा गांव छावनी में बदल गया।
सीएम भजन लाल के बहाव गांव में पहुंचने से पहले ही किसान यूनियनों के नेताओं ने काली झंडियां लगाकर और किसानी यूनियन के झंडे लहराते हुए भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि इस दौरान सीएम के रैली स्थल से पहले ही भारी पुलिस ने उन्हें बैरिगेड लगाकर रोके रखा। किसान यूनियन के नेताओं ने बॉर्डर पर किसानों पर हुए जुल्मों का हिसाब मांगते हुए कहा कि वे अब किस आधार पर पंजाब के लोगों से वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद किसान नेता जगतार सिंह, सुखमंदर सिंह, निर्मल सिंह, जगजीत सिंह, विनोद भागसर व सुभाष गोदारा ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार किसानों के कर्ज माफ करने से पीछे हट रही है जबकि सबसे अधिक फायदा देश के बड़े घरानों को पहुंचाया जा रहा है। भाजपा की सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा प्रत्याशी चुनाव करने पहुंचेसा, इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो -1 - राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा का विरोध करने के लिए एकत्र हुए किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed