{"_id":"5fb8fdb28ebc3e5fa477cb70","slug":"farmers-and-landlords-over-drainage-police-deployed-in-abohar-abohar-news-pkl3946629157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी पानी निकालने को लेकर किसानों-मकान मालिकों में तनाव, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरी पानी निकालने को लेकर किसानों-मकान मालिकों में तनाव, पुलिस तैनात
विज्ञापन
अबोहर में नहरी पानी से बचाव के लिए मकानों के आसपास बांध लगाते लोग।
- फोटो : ABOHAR
अबोहर। हनुमानगढ़ रोड से गुजरती मलूकपुरा माइनर टूटने से खेतों और मकानों के आसपास भरे पानी की निकासी को लेकर शनिवार सुबह ढाणी निराणियां के निवासी व किसान आमने-सामने हो गए है। मामले की जानकारी मिलने पर थाना नंबर दो की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
पूर्व पंचायत सदस्य राजिंद्र कुमार व चौधरी धन्नाराम ने बताया कि घटना के 24 घंटों बाद करीब 200 एकड़ कृषि भूमि में नहरी पानी फैल चुका है। वहीं ढाणी निवासी राम प्रताप, विजय कुमार सहित अन्य लोगों की दीवारों तक पानी पहुंचने से उनके मकानों को खतरा पैदा हो गया है। शनिवार सुबह जब उक्त लोगों ने पानी का निकास आगे खेतों की ओर करना चाहा तो किसान दीवान चंद व राजिंद्र कुमार ने इसका विरोध किया। उन्होंने बताया कि पानी भरने से कई किसानों की फसलें डूब गईं। किसानों अपने खेतों के आसपास जेसीबी की मदद से ऊंचा बांध लगा दिया। किसानों मकान मालिकों को भी उनकी दीवारों के किनारे मिट्टी लगवाने का आश्वासन दिया। जब मकान मालिक इस पर सहमत नहीं हुए तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
सूचना मिलते ही थाना नंबर दो के प्रभारी बलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों व मकान मालिकों की बात सुनीं और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद उन्होंने गांव में पुलिस तैनात कर दी। थाना प्रभारी ने बताया मकान मालिकों और किसानों के बीच तनाव को देखते हुए गांव पुलिस मुलाजिम मुस्तैद हैं। फिलहाल हालात नियंत्रण में है।
विज्ञापन
पानी निकासी का प्रबंध शीघ्र होगा : एसडीएम
कार्यकारी एसडीएम जसपाल सिंह बराड़ ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंच कर जलमग्न हुए खेतों व पानी से घिरे मकानों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पानी का बहाव पूरी तरह से कम हो चुका है और टूटी नहर का मरम्मत कार्य जारी है। मरम्मत पूरी होते ही पंप लगाकर खेतों का पानी नहर में डालने का प्रबंध किया जाएगा। ताकि किसान अगली फसल की बिजाई कर सकें।