{"_id":"682cbb5b4646b1009f012e4f","slug":"farmer-was-duped-of-rs-1175-lakhs-through-digital-arrest-kapurthala-news-c-80-1-spkl1018-102565-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: किसान को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 11.75 लाख, कनाडा में रहता है बेटा, उसी का नाम लेकर डराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: किसान को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 11.75 लाख, कनाडा में रहता है बेटा, उसी का नाम लेकर डराया
Wed, 21 May 2025 03:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Updated Wed, 21 May 2025 03:32 PM IST
सार
पंजाब के कपूरथला में किसान को डिजिटल अरेस्ट कर उससे पौने 12 लाख रुपये की ठगी हुई है। शातिरों ने किसान के कनाडा में रहने वाले बेटे के नाम पर डराया और ठगी कर ली।
विज्ञापन
पीड़ित किसान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
साइबर ठगों ने कपूरथला के एक किसान से लाखों रुपये की ठगी की है। कपूरथला के नडाला के रहने वाले व्यक्ति को व्हाट्सएप पर आई कॉल कर डिजिटल अरेस्ट के जरिये 11.75 लाख की ठगी का शिकार बनाया। फोन पर बात करते-करते ही उसने डर के मारे काल करने वाले के खाते में लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए। पेशे से किसान जोगिंदर सिंह घोतड़ा ने बताया कि 13 मई को सुबह करीब 10 बजे वह अपने खेतों में था। उसकी पत्नी ने घर से फोन करके रोना शुरू कर दिया। मैं डर गया और घर आ गया।
विज्ञापन
घर आने के बाद पत्नी ने मुझे बताया कि उसे कनाडा से फोन आया था कि उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है और एक गोरा व्यक्ति जख्मी हो गया है, जो कोमा में जाने के बाद अस्पताल में भर्ती है। आपके बेटे को भी चोटें आईं। जोगिंदर सिंह ने बताया कि थोड़ी देर बाद उस व्यक्ति ने दोबारा फोन किया और कानूनी कार्रवाई की बात करने लगा। उसने जो कहा उसे सुनकर हम डर गए। हमने उनसे अपने लड़के से बात करवाने को कहा तो उसने बताया कि उसका फोन नंबर पुलिस के पास है, इसलिए उसे फोन न करें।
विज्ञापन
इस दौरान वह शाम तक लगातार हमसे बात करते रहे और हम उनके कहे अनुसार करते रहे। इस दौरान उनके अनुरोध पर स्थानीय कैपिटल बैंक से 6.25 लाख रुपये और एक अन्य बैंक से 5.5 लाख रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। उन्होंने इस घटना का जिक्र किसी से नहीं किया। बाद में, हर दिन की तरह, मेरे बेटे ने रात को कनाडा से मुझे फोन किया और मुझे पता चला कि मेरे साथ 11.75 लाख रुपये की ठगी हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना साइबर क्राइम को शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन