फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmer was duped of Rs 11.75 lakhs through digital arrest

Jalandhar News: किसान को डिजिटल अरेस्ट करके 11.75 लाख की ठगी

Wed, 21 May 2025 11:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 21 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Farmer was duped of Rs 11.75 lakhs through digital arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपूरथला। नडाला का एक व्यक्ति व्हाट्सएप पर आई कॉल पर डिजिटल अरेस्ट के जरिये 11.75 लाख की ठगी का शिकार हो गया। फोन पर बात करते-करते ही उसने डर के मारे काॅल करने वाले के खाते में लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए। जोगिंदर सिंह घोतड़ा ने बताया कि 13 मई को सुबह करीब 10 बजे वह अपने खेतों में था। उसकी पत्नी ने घर से फोन करके रोना शुरू कर दिया, वह डर गए और घर आ गए।

घर आने के बाद पत्नी ने बताया कि उसे कनाडा से फोन आया था कि उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है और एक गोरा व्यक्ति जख्मी हो गया है, जो कोमा में जाने के बाद अस्पताल में भर्ती है। आपके बेटे को भी चोटें आईं है। जोगिंदर सिंह ने बताया कि थोड़ी देर बाद उस व्यक्ति ने दोबारा फोन किया और कानूनी कार्रवाई की बात करने लगा। उसने जो कहा उसे सुनकर हम डर गए। हमने उनसे अपने लड़के से बात करवाने को कहा तो उसने बताया कि उसका फोन नंबर पुलिस के पास है, इसलिए उसे फोन न करें। इस दौरान वह शाम तक लगातार बात करता रहा और वे उनके कहे अनुसार करते रहे। इस दौरान उनके अनुरोध पर स्थानीय कैपिटल बैंक से 6.25 लाख रुपये तथा एक अन्य बैंक से 5.5 लाख रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। उन्होंने इस घटना का जिक्र किसी से नहीं किया। बाद में, हर दिन की तरह, बेटे ने रात को कनाडा से जब फोन किया तब पता चला कि उनके साथ 11.75 लाख रुपये की ठगी हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना साइबर क्राइम को शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed