फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmer distressed 15 lakh debt killed drinking pesticide Faridkot

फरीदकोट में 15 लाख कर्ज से परेशान किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान

Fri, 28 Feb 2020 10:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer distressed 15 lakh debt killed drinking pesticide Faridkot
15 लाख के बैंक कर्ज से परेशान एक नौजवान किसान ने 18 फरवरी को कीटनाशक दवा पी ली थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 27 फरवरी को उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सोसाइटी नगर निवासी सुरिंदर सिंह (39) पुत्र अनोख सिंह के रूप में हुई है। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक किसान के शव का स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर मृतक किसान के भाई गुरमीत सिंह और करीबी रिश्तेदार परमजीत सिंह ने बताया कि सुरिंदर सिंह के सिर पर करीब 15-16 लाख रुपये का बैंक कर्ज था और उसके पास महज साढ़े तीन एकड़ ही जमीन थी। कम जमीन व आमदनी के कारण वह अपना कर्ज उतारने में असमर्थ था, जिसके कारण वह काफी परेशान रहता था। इसी परेशानी में बीती 18 फरवरी को उसने कीटनाशक दवाई पी ली थी। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी 27 फरवरी को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी ,दो छोटे बच्चों समेत बुजुर्ग पिता को छोड़ गया है। उन्होंने सरकार से परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। जांच अधिकारी एएसआई बेअंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने वारिसों के ब्यान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही की है और शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed