फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farm workers who are starving, accused of selling ration depots

भूखे रह रहे खेत मजदूर, राशन डिपुओं पर बेचने का आरोप

Mon, 13 Apr 2020 05:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Farm workers who are starving, accused of selling ration depots
मुक्तसर के गांव भागसर में राशन न मिलने पर प्रदर्शन करते हुए लोग। संवाद - फोटो : MUKTSAR
कर्फ्यू दौरान गांव भागसर में बीते 22 दिनों में गरीब बस्तियों के लोगों को राशन नहीं मिला। जिस रोष में गरीब लोगों केंद्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने खाली थालियां खड़का कर राशन की मांग की। पंजाब खेत मजदूर यूनियन इकाई भागसर के अध्यक्ष अमरीक सिंह ने बताया कि गांव भागसर में 200 से ज्यादा मजदूर परिवार रहते हैं। गांव के सरपंच तथा कांग्रेस नेताओं ने हलके के विधायक से 200 किटें राशन की लिखाई थी। जिनमें से सिर्फ 50 किटें ही लोगों में बांटी गई। 150 किटें कांग्रेस लीडरों के घर पड़े सात दिन हो गए है। अभी तक लोगों में बांटी नहीं गई है। गरीब परिवारों में भुखमरी के हालत बने हैं, लेकिन सरकार की तरफ से लोगों को राशन नहीं बांटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि गरीबों को दिया जाने वाला राशन डिपुओं द्वारा लोगों को बेचा जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि विधवा तेज कौर को बीते तीन माह से पेंशन नहीं मिली तथा ना ही सरकार द्वारा पंचायत की तरफ से राशन दिया जा रहा है। हरपाल कौर जिसे बिल्कुल दिखाई नहीं देता, उसका मकान गिर गया था। अब वह झुग्गी में रह रही है। उसे भी राशन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को अपील की है कि वह गरीबों को जल्द से जल्द राशन मुहैया करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed