{"_id":"a2694d2098f3c697fcfdd42926ec5a35","slug":"faridkot-dc-office-employees-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में डीसी दफ्तर कर्मियों की हड़ताल शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में डीसी दफ्तर कर्मियों की हड़ताल शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Thu, 28 May 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब राज्य डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर वीरवार को डिप्टी
विज्ञापन
कमिश्नर फरीदकोट दफ्तर के भी तमाम कर्मचारियों ने दो दिवसीय कलम छोड़
हड़ताल शुरू कर दी। इस हड़ताल में डीसी दफ्तर के अलावा उपमंडल दफ्तर
फरीदकोट, कोटकपूरा, जैतो समेत सब तहसील सादिक के भी तमाम कर्मचारियों ने भी
भाग लिया। इन दफ्तरों में कामकाज ठप रखने से लोगों को खासी मुश्किलों का
सामना करना पड़ा।
रोष धरने में डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय प्रधान गुरनाम सिंह विर्क ने कहा कि राज्य सरकार पिछले लंबे समय से उनकी जायज मांगों पर भी ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने ऐलान किया कि दो दिनों की हड़ताल के बाद 30 मई को होने वाली प्रांतीय बैठक में अगले संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी। यूनियन के जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि एक सप्ताह पहले भी उन्होंने एक दिवसीय हड़ताल करके सरकार को चेताया था लेकिन सरकार टस से मस नहीं हो रही है।