फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Family becomes Christian to save daughter, life left

बेटी को बचाने के लिए ईसाई बना परिवार, नहीं बची जान

Sat, 17 Apr 2021 11:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Family becomes Christian to save daughter, life left
बेटी को बचाने के लिए ईसाई बना परिवार, बेटी नहीं बच पाई। हिंदू संगठनों ने ब्राह्मण परिवार की वापसी ? - फोटो : JALANDHAR
मुंबई में रहने वाली बेटी को कैंसर हो गया तो इलाज के लिए ईसाई धर्म अपना लिया और परिवार ब्राह्मण से ईसाई बन गया, लेकिन बेटी की जान फिर भी नहीं बच पाई। शनिवार को हिंदू संगठनों ने हिंदू धर्म में उनकी वापसी एक मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ करवाई। श्री कृष्ण मुरारी मंदिर गोपाल नगर में ब्राह्मण परिवार को जनेऊ पहनवाने के साथ-साथ रुद्राक्ष की माला से लेकर तमाम रस्में पूरी की गईं। इस परिवार की धर्म वापसी के लिए हिंद क्रांति दल ने भूमिका अदा की।
विज्ञापन

लड़की के भाई शुभम ने बताया कि मुंबई के टाटा अस्पताल में उपचार करवा रही उनकी बहन नंदिनी को एक महिला ने गुमराह कर जालंधर के चर्च में प्रार्थना के जरिये बीमारी दूर करने का दावा किया और जालंधर भेज दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चर्च के संचालकों ने पहले 5000 तथा बाद में 40000 रुपये लिए। इस तरह धीरे-धीरे कुल एक लाख रुपये इलाज के नाम पर लिए गए। ब्राह्मण से ईसाई बनने के बाद उपचार के नाम पर और रुपये मांगे गए। इसके साथ ही ब्राह्मण परिवार की चोटी कटवा कर तथा रुद्राक्ष की माला वापस ले ली। चर्च के पादरी ने वीडियो कॉलिंग के साथ उनके साथ संपर्क रखा। नंदनी की मौत हो गई, लेकिन मौत के बाद भी परिवार से पैसे मांगे जाते रहे। परिवार वालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उन्हें चर्च से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद हिंद क्रांति दल से संपर्क किया गया। हिंद क्रांति दल के मनोज नन्हा ने नंदिनी के संस्कार से लेकर तमाम रस्में पूरी कीं। वहीं शनिवार को पूरे परिवार की विधिवत हिंदू धर्म में वापसी करवाई गई। मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ करवाया गया। इस अवसर पर हिंद क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्हा, कुणाल कोहली, हिंदू नेता आशीष अरोड़ा व संजीव शर्मा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed