{"_id":"644e9cee1f146f895e0a4464","slug":"fake-documents-for-bail-of-accused-of-rape-case-two-nominated-kapurthala-news-c-16-1-129123-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: रेप केस के आरोपी की जमानत को लगाए जाली दस्तावेज, दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: रेप केस के आरोपी की जमानत को लगाए जाली दस्तावेज, दो नामजद
Sun, 30 Apr 2023 10:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 30 Apr 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर की पुलिस ने केस दर्ज करके छापेमारी की तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। रेप केस के आरोपी की जमानत के लिए अदालत में जाली दस्तावेज पेश करने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि जसविंदर कुमार उर्फ मोहन निवासी नजदीक औजला फाटक के खिलाफ 24 जुलाई 2022 को थाना भुलत्थ में धारा 376 आईपीसी व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी की जमानत करवाने के लिए अदालत में सुखविंदर सिंह निवासी दूहड़ा व दीपक निवासी अर्जुनवाल (आदमपुर) जालंधर की ओर से जाली कागजात पेश किए गए। जब जमानत के सभी दस्तावेजों की जांच हुई तो वे फर्जी निकले। इसके बाद एडिशनल सेशन जज अजायब सिंह के आदेश पर थाना सदर पुलिस ने अदालत में जमानत के जाली दस्तावेज पेश करने के आरोप में सुखविंदर और दीपक के खिलाफ धारा 465, 466, 467, 468, 471, 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मार रही है।