फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Exercise to revive Abohar historical heritage begins

अबोहर की ऐतिहासिक धरोहरों को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

Thu, 18 Mar 2021 09:56 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Exercise to revive Abohar historical heritage begins
अबोहर। शहर की पुरानी धरोहरों को पुनर्जीवित करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। वीरवार को पुरातत्व विभाग के नक्शा नवीसों ने अबोहर की पुरानी और ऐतिहासिक इमारतों का निरीक्षण किया। कई स्थानों की फोटो और वीडियोग्राफी भी की। उनके साथ निगम के अधिकारी मंगत वर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

मंगत वर्मा ने बताया कि घंटाघर, बाजार नं. 4 का मुख्य दरवाजा, जैन धर्मशाला, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग को पुराने समय की सूरत में बहाल किया जाना है। इसी के तहत इनकी फोटो व वीडियोग्राफी की गई है। चंडीगढ़ से अबोहर पहुंची महिला आर्किटेक्ट सौम्या शर्मा ने घंटाघर का निरीक्षण किया। यहां पर पुराने समय में लगा पीतल का घंटा फिर से लगाया जाएगा। इसी प्रकार से टीम ने अंग्रेजी सरकार के समय महारानी विक्टोरिया द्वारा 60 वर्ष की उम्र में वर्ष 1897 में बनवाए गए बाजार नं. 4 के मुख्य गेट का भी निरीक्षण किया। उस समय अबोहर का नाम केसरगंज होता था जो बाजार नं. 4 के मुख्यद्वार पर अब भी अंग्रेजी और उर्दू भाषा में अंकित है। इसके बाद महिला अधिकारियों ने एसबीआई बिल्डिंग का भी सबसे ऊपरी मंजिल पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंगत वर्मा ने बताया कि निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश के निर्देशानुसार शहर की पुरानी आभा को बहाल किया जा रहा है ताकि अबोहर शहर की पहचान को ऐतिहासिक शहर के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने बताया कि शहर की मुख्य मंडी के चारों ओर बने 10 गेटों को दोबारा बहाल किया जाएगा। जानकारी मिली है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने नई जगह का प्रबंध कर लिया है। शीघ्र ही यह ऐतिहासिक धरोहर खाली हो जाएगी। वहीं जैन धर्मशाला में किए गए नाजायज अतिक्रमण को हटवाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed