{"_id":"656f20f6c6165c674e0acd4e","slug":"embezzles-liquor-worth-rs-55-lakh-kapurthala-news-c-80-1-spkl1018-525-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: कारिंदे ने 5.5 लाख की शराब का किया गबन, धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: कारिंदे ने 5.5 लाख की शराब का किया गबन, धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। शराब ठेकेदार के कारिंदे ने स्टॉक में हेराफेरी कर साढ़े 5 लाख रुपये से अधिक का गबन कर लिया। शराब ठेकेदार के सुपरवाइजर की शिकायत पर थाना सिटी की पुलिस ने आरोपी कारिंदे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरशरण सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीआरपीसी की धारा 41 के तहत नोटिस जारी किया जाएगा।
कपूरथला के शराब ठेकेदार के सुपरवाइजर कर्मजीत सिंह निवासी औजला फाटक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी ड्यूटी शराब ठेकों में स्टॉक (अलग-अलग ब्रांड की शराब) को पूरा करवाना, बिक्री माल की कलेक्शन करनी, सुबह डेली सेल रिपोर्ट एल-2 एकत्र करने की है। इन सभी शराब ठेके में दोआबा पेट्रोल पंप के सामने अमृतसर रोड में एक अंग्रेजी व देसी शराब के ठेके का काउंटर है। इस पर मनदीप सिंह निवासी हाथीखाना बतौर सेल्समेन काम करता है। 26 अक्तूबर को मनदीप सिंह द्वारा ठेके में बेची शराब संबंधी डेली सेल रिपोर्ट एल-2 कार्यालय भेजी गई। जब उसने चेक किया तो यह डेली सेल रिपोर्ट एल-2, स्टॉक माल शराब से मेल नहीं खा रही थी। 26 नवंबर को वह परमजीत सिंह निवासी कांजली व पंकज शर्मा निवासी मोहल्ला किशनपुरा जालंधर को साथ लेकर अमृतसर रोड स्थित फर्म की शराब की दुकान पर पहुंचकर मनदीप सिंह की उपस्थिति में दुकान में पड़ी शराब का स्टॉक चेक किया तो दुकान में स्टॉक कम था। इस बारे में मनदीप सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि शराब बेचकर डेली सेल रिपोर्ट में हेराफेरी कर सारी रकम हड़प ली है। उसकी रिपोर्ट के मुताबिक दुकान में कम पाई गई शराब की कुल कीमत 5 लाख 53 हजार 520 रुपये बनती है।