{"_id":"6853ed013985197aa30c6151","slug":"ed-raids-in-punjab-drug-factories-team-found-important-evidence-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में ईडी की रेड: दवा फैक्टरियों से आपत्तिजक सामान मिला, लैपटॉप व कंप्यूटर से डाटा डिलीट... अहम सबूत मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में ईडी की रेड: दवा फैक्टरियों से आपत्तिजक सामान मिला, लैपटॉप व कंप्यूटर से डाटा डिलीट... अहम सबूत मिले
Thu, 19 Jun 2025 04:36 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 19 Jun 2025 04:36 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आला अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामले के तहत यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
ED
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब समेत हिमाचल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा जगह पर चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड में एजेंसियों को काफी पुख्ता इनपुट मिले हैं। ईडी ने छापेमारी के दौरान अहम दस्तावेज सहित अन्य सामान कब्जे में लिया है, जिसमें पैसों के लेनदेन का हिसाब किताब भी शामिल है। ईडी ने यह कार्रवाई के दौरान पंजाब के मेडिकल नशा तस्करी मामलों में कई नामचीन दवा कंपनियों की जांच की है। 6 राज्यों में एक साथ छापेमारी कर 24 घंटे अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आला अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामले के तहत ये कार्रवाई की गई। पिछले साल पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर दो नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद एक कथित बिचौलिए एलेक्स पालीवाल को भी उक्त केस में नामजद किया गया था। बॉयोजेनेटिक ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड, सीबी हेल्थकेयर, स्मिलैक्स फार्माकेम ड्रग इंडस्ट्रीज, सोल हेल्थ केयर (आई) प्राइवेट लिमिटेड और एस्टर फार्मा नामक कुछ दवा कंपनियों के परिसरों में छापेमारी से ईडी को पैसों के लेनदेन का लेखा जोखा मिला। इसमें काफी हिसाब-किताब ऑन रिकार्ड नहीं था, यानी उनके बिल काटे नहीं गए थे।
विज्ञापन
ईडी ने लैपटॉप से लेकर कई फोन भी कब्जे में लिये हैं, जिनको फारेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक डिलीट डाटा रिकवरी के लिए भेजा जाएगा। स्माईलेक्स कंपनी से तैयार दवाइयां और कच्चा माल का हिसाब किताब की बारीकी से ईडी जांच कर रही है। ईडी के आला अधिकारियों के मुताबिक, 70.42 लाख नशीली दवाइयों को गोलियां, 725 किलोग्राम ट्रामाडोल पाउडर के लिए मनी ट्रेल को बारीकी से जांचने के दौरान काफी अहम सबूत मिले हैं, जो जांच का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, कंप्यूटर व लैपटाप से डाटा डिलीट किए जाने की आशंका है। खासकर, झाड़माजरी और नालागढ़ स्थित तीन फार्मा इकाइयों से काफी गहन जांच की गई। जहां काफी कुछ आपत्तिजनक मिला है। जिनकी गहराई तक जांच जरूरी है।