फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Dussehra festival will be celebrated under tight police security.

Jalandhar News: पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मनाया जाएगा दशहरा पर्व

Wed, 01 Oct 2025 07:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Dussehra festival will be celebrated under tight police security.
फोटो
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। दशहरा पर्व को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने शहर के हर एक एंट्री पॉइंट पर नाकाबंदी कर सुरक्षा का घेरा कड़ा कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए विशेष चौकसी बरती जा रही है। खासकर वे स्थान जहां विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से दशहरा पर्व के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहां पर पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

पुलिस बल के साथ-साथ सिविल ड्रेस में खुफिया विभाग के जवान भी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, शहर के कई प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी भी की जा रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का वरिष्ठ है कि त्योहार के मौके पर किसी भी शरारती तत्व को अपने मंसूबों में सफल नहीं होने दिया जाएगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे सजग रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का दावा है कि सुरक्षा इंतजामों के चलते लोग निर्भय होकर दशहरा का पर्व मना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed