फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Due to the breaking of the Dhussi dam, all the houses and shops got submerged; crops got destroyed, employment was also lost

Jalandhar News: ग्राउंड रिपोर्ट.... धुस्सी बांध टूटने से घर-दुकान सब डूबे<bha>;</bha> फसल तबाह, रोजगार भी छिना

Tue, 02 Sep 2025 07:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Due to the breaking of the Dhussi dam, all the houses and shops got submerged; crops got destroyed, employment was also lost
नरोट जैमल सिंह से सूरज प्रकाश
विज्ञापन

पठानकोट के बमियाल और नरोट जैमल सिंह क्षेत्र में हालात काफी चिंताजनक बने हुए हैं। नरोट जैमल सिंह में धुस्सी बांध टूटने से घर-दुकान और फसल सब डूब गया है। लोगों का रोजगार छिन गया है। नरोट जैमल सिंह के गांव अखवाड़ा के 50 वर्षीय गुरमुख सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसी बाढ़ नहीं देखी। पहले पानी निकल जाता था लेकिन बांध टूटने के बापपूरा इलाका डूब गया है। हमारा कुछ भी नहीं बचा है।
रावी, उज्ज और जलालियां के पानी ने बहुत कहर बरपाया है। इस बीच वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी इलाके का दौरा किया। उन्होंने कहसा कि रावी के किनारे कथलौर पुल से लेकर नरोट जैमल सिंह तक लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पक्का धुस्सी बांध बनाया जाएगा। इसके लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मंत्री पंजाब ने रावी में पानी के स्तर का जायजा लिया और कथलौर पुल के पास बन रहे बांध का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

मंत्री लाल चंद कटारूचक ने विधानसभा क्षेत्र भोआ में बाढ़ के कारण प्रभावित इलाकों और रावी से हो रहे भूमि कटाव के बारे में जानकारी दी। चीमा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई तेज बारिश के चलते पानी का स्तर बढ़ गया है। भोआ में भी बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। इस समय पंजाब संकट की घड़ी से गुजर रहा है लेकिन केंद्र सरकार सोई हुई है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर देश के कैबिनेट मंत्री तक सब चुप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों पर पड़ रही दोहरी मार
कुछ समय पहले पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात के समय भी इस क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था और अब बाढ़ ने क्षेत्र को दोहरी मार दी है। मंत्री चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री को तुरंत पंजाब के लिए विशेष पैकेज जारी करना चाहिए।

फोटो: 05 मंत्री हरपाल सिंह चीमा पठानकोट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article