फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Due to rivalry, two soldiers who had come to resign clashed with each other, one group opened fire.

Jalandhar News: रंजिश के चलते राजीनामा करने आए दो सैनिक आपस में भिड़े, एक गुट ने की फायरिंग

Wed, 13 Dec 2023 12:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Due to rivalry, two soldiers who had come to resign clashed with each other, one group opened fire.
गुरदासपुर। गुरदासपुर के काहनूवान चौक से बटाला रोड पर स्थित वर्कशॉप के सामने उस समय माहौल तनाव पूर्ण हो गया, जब सेना से छुट्टी लेकर राजीनामा करने आए एक गुट पर फायरिंग कर दी। गोली चलाने के बाद उक्त हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस मुलाजिमों ने गोलियों के तीन खोल भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सैनिक हरदीप सिंह के भाई हरजिंदर सिंह और पिता लखविंदर सिंह ने बताया कि उनके बेटे लवप्रीत सिंह की पुरानी रंजिश है। इसी रंजिश के कारण आज उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्कशॉप के बाहर आकर पहले गाली गलौज किया, फिर 5 राउंड फायर किए हैं। उनके बेटे ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद सिपाही लवप्रीत अपने साथियों के साथ मौके पर फरार हो गया। उन्होंने मांग की है कि इन हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उधर सैनिक लवप्रीत सिंह के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि उनके बेटे ने गोली नहीं चलाई थी। हरदीप सिंह ही उन्हें फोन करके धमका और उकसा रहा था कि वह छुट्टी पर आया है और उसे मार देगा। जब वह हरदेव सिंह के साथ बात करने गए तो उसने गाली गलोज करना शुरू कर दिया और हरदेव सिंह ने गोलियां चला दी। उसने बताया कि दोनों की पुरानी आपसी दुश्मनी चल रही थी। उनके बेटे के पास किसी प्रकार का कोई हथियार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि यह दोनों गुट बटाला रोड पर पुरानी रंजिश के कारण आपस में भिड़ गए थे और दोनों आर्मी के मुलाजिम हैं। इस समय छुट्टी पर हैं। हरदेव सिंह की बटाला रोड पर ट्रैक्टर की वर्कशॉप है। जब वह किसी समय में शामिल होने के बाद अपनी वर्कशॉप में आया तो किसी पुरानी रंजिश के कारण छुट्टी पर आए सेवा के एक सिपाही लवप्रीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया और उसे पर पांच राउंड फायर किए। डीएसपी ने बताया कि मौके से तीन खोल बरामद किए गए हैं और इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed