फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   DSP arrested for offering money to escape bribery case

Jalandhar News: रिश्वत के केस से बचने के लिए की पैसों की पेशकश, डीएसपी गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 08:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
DSP arrested for offering money to escape bribery case
फ़ोटो
विज्ञापन

---
-फरीदकोट का मामला: वैवाहिक विवाद सुलझाने के नाम पर लिए थे पैसे
---
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। पुलिस ने वैवाहिक विवाद की शिकायत में पहले पीड़ित परिवार से एक लाख की रिश्वत वसूलने और फिर केस से बचने के लिए एसएसपी के रीडर को एक लाख की रिश्वत की पेशकश करने के आरोप में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजन पाल को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी राजन पाल फरीदकोट के गांव पक्का की रहने वाली एक विवाहिता किरणजीत कौर की शिकायत की जांच कर रहे थे। इसमें डीएसपी ने पीड़िता के परिवार से एक लाख रिश्वत ली और बाद में और रुपयों की मांग करने लगे। विवाहिता के भाई कर्मतेज सिंह ने वीरवार को एसएसपी के पास डीएसपी राजन पाल के खिलाफ एक लाख रिश्वत वसूलने की शिकायत दी।
विज्ञापन

इस शिकायत की भनक मिलते ही डीएसपी राजन पाल ने एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के रीडर एएसआई जसविंदर सिंह से संपर्क साधा। अपने खिलाफ शिकायत को रफा-दफा करवाने के लिए उसे एक लाख रिश्वत देने का प्रयास किया। रीडर ने पूरे मामले की एसएसपी को जानकारी दी। उनकी हिदायत के बाद राजन पाल के खिलाफ थाना सिटी में भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन ने बताया कि भ्रष्टाचार किसी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता। इस प्रकरण की उन्हें जैसे ही सूचना मिली, उन्होंने डीएसपी पर केस दर्ज करके कार्रवाई की हिदायत दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed